नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। इसे स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। जिन्होंने “पिछले वर्ष के दौरान जिन्होंने मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।” यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है
इतिहास –
नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1895 में अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत की रूप में हुई थी वही नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 1900 में हुई थी
नोबेल पुरष्कार की शुरुआत कैसे हुई ?-
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत के पीछे एक दिलचस्प कहानी है,जो अल्फ्रेड नोबेल के जीवन से जुड़ा है: दरअसल अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट की खोज की थी
1888 में, अल्फ्रेड नोबेल के भाई लुडविग की मृत्यु हो गयी थी तो एक फ्रांसीसी अखबार ने गलती से अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की खबर छाप दी और उन्हें उनके डायनामाइट आविष्कार के कारण ‘मृत्यु के व्यापारी’ (Merchant of Death) के रूप में संबोधित कर एक खबर छाप दी थी । अपनी इस नकारात्मक छवि से से अल्फ्रेड नोबेल आहत हो गए
नोबेल फाउंडेशन की स्थापना –
अल्फ्रेड नोबेल के पास इतनी विशाल संपत्ति और इतने महान अविष्कारक होने के बाद भी लोग उन्हें नकारात्मक नजरिये से देखने लगे ,तब नोबेल ने सोचा कि उनकी विशाल संपत्ति का उपयोग नकारात्मक कार्यों के बजाय सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने में लगाया जाये ,इसी सोच के चलते 27 नवंबर 1895 को, अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत लिखी, जिसमें उन्होंने दर्शाया कि उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा एक फंड (जिसे बाद में NOBEL फाउंडेशन कहा गया) में रखा जाए।और इस फंड से मिलने वाले ब्याज का उपयोग हर साल उन लोगों को पुरस्कार देने के लिए किया जाये जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में “मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ” प्रदान करने का कार्य किया हो।
किन किन क्षेत्रों में में दिया जाता है-
अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के रूप में (1901) से शुरू हुआ नोबेल पुरस्कार मूलरूप से पाँच (5) क्षेत्रों में दिया जाता था। ये पाँच मूल श्रेणियाँ (Original Categories) थीं:
*भौतिकी (Physics)
*रसायन विज्ञान (Chemistry)
*शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा (Physiology or Medicine)
*साहित्य (Literature)
*शांति (Peace)
* अर्थशास्त्र का पुरस्कार (शुरुवात में ) मूल पाँच श्रेणियों में शामिल नहीं था। बाद में, 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा स्थापित किया गया और पहली बार 1969 में दिया गया।
इस प्रकार वर्तमान समयानुसार यह कुल 6 श्रेणियों में दिया जाने लगा। .
सबसे पहले नोबेल पुरस्कार किसे दिए गए –
नोबेल पुरस्कार पहली बार 1901 में दिए गए थे।
क्रम संख्या | क्षेत्र (Category) | विजेता (Winner) | देश |
1 | भौतिकी (Physics) | विल्हेम कॉनरैड रॉन्टगन (Wilhelm Conrad Röntgen) | जर्मनी |
2 | रसायन विज्ञान (Chemistry) | जैकोबस हेनरिकस वांट हॉफ (Jacobus Henricus van ‘t Hoff) | नीदरलैंड्स |
3 | चिकित्सा (Medicine/Physiology) | एमिल एडोल्फ वॉन बेहरिंग (Emil Adolf von Behring) | जर्मनी |
4 | साहित्य (Literature) | सुली प्रुधोम (Sully Prudhomme) | फ़्रांस |
5 | शांति (Peace) | जीन हेनरी डुनेंट (Jean Henry Dunant) और फ्रेडरिक पैसी (Frédéric Passy) | स्विट्ज़रलैंड/फ़्रांस |
