• Home
  • फैक्ट
  • टी बैग वाली टी की चुस्की ले सकती है आपकी जान? हो जाएँ सावधान

टी बैग वाली टी की चुस्की ले सकती है आपकी जान? हो जाएँ सावधान

अधिकतर शहरी आबादी में रहने वाले लोगो को टी बैग वाली चाय पीने की आदत होती है अगर आप भी उनमे से एक है तो सावधान हो जाये क्यों की द ऑटोनोमोस यूनिवर्सिटी ऑफ़ बार्सिलोना के वैज्ञानिको ने चेतावनी दी है की एक टी बैग आपके शरीर में अरबो खतरनाक माइक्रो प्लास्टिक छोड़ सकती है जो कैंसर का मुख्य कारण है केमोस्फियर में प्रकाशित एक अध्ययन में बाजार में उपलब्ध तीन प्रकार के टी बैग की जाँच के आधार पर शोधकर्ताओं ने यह चौकाने वाला खुलासा किया है

इस प्रकार के टी बैग पाए गए सबसे खतरनाक:

टी बैग आमतौर पर सेलुलोस ,पॉलीप्रोपाइलीन और नायलॉन जैसे तत्वों से मिलकर बने होते हैं ऐसे टी बैग गर्म पानी में जाने के बाद अरबों की संख्या में माइक्रो प्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक्स के कण छोड़ देते हैं जो शरीर में कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी को पनपने देते हैं
प्रयोग में 300 टी बैग अलग अलग 95 डिग्री तापमान पर 600 मिली लीटर पानी वाले 1 लीटर के पात्र में डाला गया वैज्ञानिको ने पाया कि तीनो प्रकारो में पानी में काफी मात्रा में नैनो आकार के कण पाए गए , जिसमे सबसे खतरनाक पॉलीप्रोपाइलीन टी बैग पाया गया ,इसने प्रति मिलीलीटर चाय में लगभग 1.2 अरब कण पाए गए इन कणो का औसत आकार 136.7 नैनोमीटर था ,वहीँ नाइलोन टी बैग ने प्रति मिली लीटर 8.18 मिलियन कण छोड़े जिनका औसत आकार 13. 6 नैनो मीटर था

कैंसर के लिए कैसे है जिम्मेदार:

वैज्ञानिको ने बताया की ज्यादातर मइक्रोप्लास्टिक्स बलगम बनाने वाली आंतो की कोशिकाओं द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं शोधकर्ताओं को इस बात की चिंता है कि ऐसे कण कोशिकाओं के भीतर घुस कर सेलुलर फंक्शन में बदलाव ला सकते हैं जो कैंसर का एक मुख्य कारण बन सकता है
हाल ही में इस बात के प्रमाण सामने आये है कि प्लास्टिक स्वस्थ्य कोशिकाओं को प्रभावित कर कैंसर की शुरुवात में मुख्य भूमिका निभाते हैं ,
मइक्रोप्लास्टिक्स के संपर्क में आने के बाद आंत में कैंसर कोशिकाएं ज्यादा तेजी से फैलती है

प्लास्टिक पर लगाम लगाने की है जरुरत :

सभी राष्ट्रों के राष्ट्रअध्यक्षों को प्लास्टिक संधि वार्ता में प्लास्टिक पर कड़े से कड़े नियम लगाने की जरुरत है दुनिया भर के नीति निर्माताओं को आगे आना होगा और इस दिशा में जरुरी कदम उठाने होंगे ,

Releated Posts

Nobel(नोबेल) पुरस्कार क्या है ?….. ये कब और क्यों शुरू किया गया ?

नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। इसे स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड…

ByBykush4284@gmail.com Oct 8, 2025

दुनिया भर की जनसंख्या में से लगभग 41 करोड़ लोगों के पास कोई नौकरी नहीं, कहीं आप भी इनमे से एक तो नहीं ?

पूरी धरती पर लगभग 41 करोड़ लोग ऐसे हैं जो काम तो करना चाहतें हैं लेकिन उनके पास…

ByBykush4284@gmail.com Jan 18, 2025

8th pay commission अर्थात 8वां वेतन आयोग:केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों को भी सौगात: बजट 2025 से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी…

ByBykush4284@gmail.com Jan 16, 2025

खिचड़ी यानि मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती है ? और इस दिन खिचड़ी क्यों खाई जाती है ? Khichadi Yani MakarSankranti Kyo Manai Jati HAi Aur Is Din Kyo Khai Jati Hai Khichadi ??

यह पर्व सूर्य की दिशा को निर्धारित करता है यानि मकर संक्रांति से सूर्य की दिशा उत्तरायण यानि…

ByBykush4284@gmail.com Jan 13, 2025
1 Comments Text
  • mejorescasinosenlinea says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Exactly what I was looking for in terms of variety and security. Everything is transparent and well organized. Definitely the mejorescasinosenlinea choice.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *