• Home
  • ख़बरें
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में हुआ। MANMOHAN SINGH DEATH NEWS. . निधन नीचे पढ़े इनके जीवन परिचय के बारे में …..

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में हुआ। MANMOHAN SINGH DEATH NEWS. . निधन नीचे पढ़े इनके जीवन परिचय के बारे में …..

हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स (Delhi AIIMS)अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था।जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मस्थान व शिक्षा :

दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के गाह नामक गांव [अब पाकिस्तान में} में हुआ था। हालांकि, 1947 में देश आजाद होने के बाद उनका परिवार अमृतसर आकर बस गया था , इन्होने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया था इसके बाद 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में टॉप रैंक के साथ इकोनॉमिक्स  पूरा किया।

भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी:

साल 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे इसके बाद साल 1985 से 1987 तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे. साल 1991से 1996 तक भारत सरकार के वित्त मंत्री के रूप में  योगदान रहा  , डॉ. सिंह द्वारा विदेशी निवेश को आकर्षित करने के साथ निर्यात को प्रोत्साहित किया गया।

इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 2 कार्यकाल 2004 से 2014तक पूरा किया

निधन:

2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे 92 वर्षीय मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग में  गुरुवार शाम को रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।

कब होगा अंतिम संस्कार :

मनमोहन सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कल 28 दिसंबर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड लाया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा

7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया :

केंद्र सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं साथ ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। और उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया:

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के पर शोक व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है। साथ ही दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया।

Releated Posts

DELHI BLAST:लाल किले (Red Fort) के पास शाम 7 बजे बम धमाका …..

DELHI BLAST का सार:  सोमवार, 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली शाम 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन (Red…

ByBykush4284@gmail.com Nov 11, 2025

बिहार में बजा चुनावी बिगुल:2 चरणों में चुनाव तय

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने 243 सीटों वाली वाली बिहार विधानसभा के लिए चुनाव की…

ByBykush4284@gmail.com Oct 8, 2025

मॉबलिंचिंग किसे कहते हैं ? और कैसे इससे किसी व्यक्ति की जान जा सकती है

मॉब लिंचिंग क्या है: मॉब लिंचिंग को भीड़ हत्या कहा जाता है। जब किसी भीड़ द्वारा किसी अपराधी…

ByBykush4284@gmail.com Jul 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *