क्रिसमस आने वाला है। और हम सभी क्रिसमस मनाएंगे लेकिन क्या आपने कभी सोंचा है क़ि हम सभी 25 दिसंबर को ही क्रिसमस क्यों मनाते हैं सांता क्लॉज़ कौन थे और क्रिसमस ट्री का क्या इतिहास है . तो आइये जानते है आज इसके पीछे की वजह ?
क्यों मनाया जाता है क्रिसमस:
क्रिसमस ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। इसे ‘ईसा मसीह का पर्व’ भी कहा जाता है। यह महान ईसा मसीह की जयंती है, जिन्हें ईसाई धर्म के लोगों द्वारा ईश्वर का पुत्र माना जाता है। जिसे दुनियाभर में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है जिसे न सिर्फ विदेशों में धूमधाम से मनाया जाता है, बल्कि भारत में भी इस फेस्टिवल को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है
तो कौन है सांता क्लॉज ?
लाल-सफेद ड्रेस में लंबी सी सफेद दाढ़ी और लंबे बाल रखकर और अपने कंधों में बच्चों के लिए चॉकलेट और गिफ्ट्स से भरा बैग लटकाए हाथों में आते हैं और फिर बच्चों को उपहार देते है और उन्हें खुशी से जीवन जीने का आशीर्वाद देते हैं।
तुर्की के मीरा नामक शहर में जन्मे संत निकोलस को असली सांता या सांता का जनक भी माना है जिनका जन्म आज से लगभग डेढ़ हजार साल पहले हुआ था दरअसल संत निकोलस को भी बच्चों से खास लगाव था और वह बच्चों को गिफ्ट्स देते थे। और उस समय लोगों के मन में संत निकोलस के प्रति काफी आदर भाव था। वहीं उसी समय से सांता क्लॉज की कल्पना की जाने लगी।
हालांकि संत निकोलस और जीसस के जन्म का कोई सीधा संबंध नहीं रहा है, लेकिन फिर भी आज के समय में सांता क्लॉज क्रिसमस का अहम हिस्सा हैं। उनके बिना मानो क्रिसमस पर्व ही अधूरा है।
क्या है क्रिसमस ट्री का इतिहास:
क्रिसमस पर सबसे ज्यादा महत्व क्रिसमस ट्री का होता है। वहीं इस दिन पेड़ों को सजाने की परंपरा है। वही क्रिसमस ट्री को जीवन की निरंतरता का प्रतीक मानते है। क्रिसमस के सेलिब्रेशन पर सदाबहार वृक्ष को सजाया जाता है मानाजाता है कि जर्मनी में एक बीमार बच्चे को खुश करने के लिए उसके पिता ने सदाबहार वृक्ष को सुंदर तरीके से सजाकर उसे गिफ्ट दिया। तब से यह परम्परा चली आ रही है
क्रिसमस – Christmas के पावन पर्व पर KHABARMANIYA की तरफ से आप सभी को Christmas की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Wish you a Merry Christmas.